देवरिया, अगस्त 19 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने मंगलवार को भाटपाररानी रेलवे स्टेशन से गुजर रही ट्रेन संख्या 15910 में जांच के दौरान 90.33 लीटर लावारिस अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 87,250 रुपये बताई गई है।जानकारी के अनुसार, ट्रेन के भाटपाररानी स्टेशन से रवाना होने के बाद एस-1 कोच की शौचालय गैलरी में दो ट्रॉली बैग, दो पिट्ठू बैग, दो प्लास्टिक के बोरे और तीन झोले लावारिस हालत में मिले। टीम ने सामान की तलाशी ली तो उसमें रॉयल स्टैग, आफ्टर डार्क, मैजिक मोमेंट, सिग्नेचर, ब्लेंडर्स प्राइड और ऑफिसर्स चॉइस सहित विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी शराब और मैजिक मोमेंट वोडका बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...