धनबाद, अक्टूबर 5 -- महुदा। भाटडीह ओपी क्षेत्र के तेतुलिया 14 नंबर बंद चानक के समीप जंगल में महुदा सीआईएसएफ की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया। छापेमारी में बीसीसीएल की टीम भी शामिल थी। बताया जाता है कि सीआईएसएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थल पर कोयला तस्करों द्वारा अवैध कोयला जमा किया गया है। सूचना मिलने के बाद बीसीसीएल एवं सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कोयला जब्त कर प्रबंधन को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बेनीडीह में 70 टन अवैध कोयला जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...