भाटडीह में बैकिंग सेवा ठप, ग्राहक रहे परेशान
धनबाद, जून 30 -- बैंक ऑफ इंडिया की भाटडीह शाखा में सोमवार को बिजली संबंधी तकनीकी खराबी के कारण पूरे दिन बैंकिंग कार्य ठप रहा। बैंक खुलने के बावजूद ग्राहक न तो लेनदेन कर सकें और न ही अन्य बैंकिंग कार्य हो सका। इससे दूरदराज से पहुंचे ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार तीन दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुला था। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे थे। बताया जाता है कि बिजली की तकनीकी समस्या और शॉर्ट सर्किट के कारण कंप्यूटर सिस्टम काम नहीं कर रहा था। इस संबंध में शाखा प्रबंधक राकेश रोशन ने बताया कि गर्जना और मौसम की खराबी के कारण तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई है। यह भी पढ़ें- तीन दिन के बाद खुले बैंक, शाखाओं में रही भीड़ उन्होंने कहा कि इंजीनियर को बुलाया गया है और जल्द ही समस्या का समाधान कर बैंकिंग सेवाएं सामान्य कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.