धनबाद, मार्च 22 -- महुदा, प्रतिनिधि । भाटडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत मधुडीह के कदमटांड़ टोला में सरहुल महोत्सव पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस आदिवासी सरना धर्म समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पूरा माहौल श्रद्धा,आस्था और उत्साह से सराबोर नजर आया। इस पावन अवसर पर धनबाद जिप अध्यक्ष शारदा सिंह भी शामिल हुई। समिति द्वारा उनका पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रकृति पूजन और आदिवासी संस्कृति की समृद्ध परंपराओं की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज परिवर्तन के साथ हुई। इसके बाद पाहन द्वारा विधि विधान के साथ सरना मां की पूजा अर्चना की गई। पूजा के दौरान गांव, समाज और देश की सुख समृद्धि की कामना की गई। साथ ही प्रकृति की रक्षा और संतुलन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.