भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित आज शहर आएंगे
कानपुर, अगस्त 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्र 4 और 5 अगस्त को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। दौरे के पहले दिन कानपुर में रहेंगे तो पार्टीजन 44 जगह स्वागत करेंगे। भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू ने स्वागत की रणनीति बना अलग-अलग स्थानों पर जिम्मेदारियां भी युवा टीम को बांट दी है। स्वागत में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में युवा कार्यकर्ता रहेंगे। सुनील साहू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्र का यह प्रवास युवा मोर्चा के लिए महत्वपूर्ण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.