जौनपुर, अगस्त 19 -- जौनपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय गीत 'वन्दे मातरम्' के कथित अपमान और अनादर के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने बउद्वार को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष अभिनव सिंह के नेतृत्व में विशाल मशाल जुलूस और कैंडल मार्च निकाला गया। विरोध जुलूस टीडी पीजी कॉलेज के गेट से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जेसीज चौराहे तक पहुंचा। जुलूस में शामिल कार्यकर्ता हाथों में जलती हुई मशालें और मोमबत्तियां लेकर चल रहे थे। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विरोध का कारण जिला उपाध्यक्ष अभिनव सिंह ने कहा कि वन्दे मातरम् केवल एक गीत नहीं बल्कि भारत माता की अराधना और देश के स्वतंत्रता सेनानियों का मूल मंत्र है। क...