पलामू, जुलाई 21 -- मेदिनीनगी। झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा का 22 जुलाई को रांची स्थित जेपीएससी कार्यालय का घेराव आंदोलन की पूर्व संध्या पर मेदिनीनगर के गीता भवन से छहमुहान चौक तक मशाल जुलूस निकाला गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉ. विपुल गुप्ता ने कहा कि युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अमित तिवारी ने इसे युवाओं के अधिकार और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था के समर्थन का आंदोलन बताया। भाजयुमो प्रदेश मंत्री विश्वजीत पाठक ने मुख्य परीक्षा की स्कैन उत्तरपुस्तिकाएं उपलब्ध कराने, मूल्यांकन व मॉडरेशन प्रक्रिया सार्वजनिक करने तथा सभी परीक्षाओं में डिजिटल पारदर्शिता लागू करने की मांग की। यह भी पढ़ें- जेपीएससी परिणाम पर भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस, घेराव आज कार्यक्रम में भाजपा प...