भाजयुमो ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन जौनसार-बावर में महिला सशक्तिकरण को लेकर भाजयुमो ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विकासनगर, जून 3 -- चकराता क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तीकरण की मांग को लेकर भाजयुमो के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी देहरादून को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र की महिलाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय तोमर ने कहा कि जौनसार-बावर क्षेत्र की महिलाएं कृषि, पशुपालन, परिवार और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं, लेकिन आज भी कई महिलाएं स्वरोजगार, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवाओं, डिजिटल शिक्षा और विपणन के पर्याप्त अवसरों से वंचित हैं। ज्ञापन के माध्यम से प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर महिला कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने, स्वयं सहायता समूहों को विशेष सहायता देने, महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.