बागेश्वर, अप्रैल 16 -- बागेश्वर। नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिलाध्यक्ष आदर्श कठायत के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बीडी पांडे कैंपस में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर कर अपना समर्थन एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक अधिनियम लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर देश में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देगा। भाजयुमो कठायत ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। इससे नीति निर्माण में मातृशक्ति की भागीदारी बढ़ेगी और महिला नेतृत्व को बल मिलेगा। इस मौके पर नितिन जोशी, भूपेंद्र दानू, नीरज बिष्ट, शालू जोशी, सौरभ जोशी, योगी जोशी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में...