अलीगढ़, मार्च 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में भाजयुमो नेताओं के दो गुटों में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस फरार शशांक पंडित व अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। इसके लिए पुलिस दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब तक दबिश दे रही है। साथ ही जिले में भी उसके परिचित व संपर्क में रहने वाले लोग रडार पर हैं। उधर, ये भी चर्चा है कि शशांक अन्य साथियों के साथ सोमवार व उसके बाद सरेंडर कर सकता है। गुरुवार रात को बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम निवासी हर्षद हिंदू व सासनीगेट क्षेत्र के आगरा रोड निवासी शशांक पंडित के गुटों के बीच फायरिंग हो गई थी। युवा मोर्चा व अध्यक्ष बनने की होड़ व वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दोनों गुट भिड़े थे। इसमें हर्षद गुट के शानू, शशांक गुट के आयुष शर्मा के अलावा सिविल लाइन क्षेत्र निवासी हिस्ट्रीशीटर समेत शोएब को गोली लगी थी। मामले मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.