कौशाम्बी, दिसम्बर 21 -- भड़काऊ पोस्ट करने पर हरियाणा पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए भाजयुमो नेता के समर्थन में सदर कोतवाली के गेट पर होर्डिंग लगा दी गई। पुलिस ने होर्डिंग हटवाने के साथ उसे लगवाने वाले समर्थक को नोटिस जारी किया है। तीन दिन में जवाब नहीं मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चरवा निवासी शौर्य मिश्रा भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं। एक्स पर भड़काऊ पोस्ट करने के मामले में हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने 15 दिसंबर को उन्हें गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने विरोध जताया। भाजयुमो नेता के समर्थन में जगह-जगह पर होर्डिंग लगाई गई। शनिवार की रात एक होर्डिंग मंझनपुर कोतवाली के गेट पर भी लगा दी गई। इस पर नजर पड़ते ही इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने तत्काल होर्डिंग हटवाई। बताया कि होर्डिंग इलाके के नौगीरा निवासी अथर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.