रिषिकेष, मई 24 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनोज जखमोला के आवास पहुंचकर उनकी पुत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। रविवार को हरिपुर कलां में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। उन्होंने पूर्व भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनोज जखमोला को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि किसी भी परिवार के लिए संतान को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है और इस कठिन समय में पूरा प्रदेश परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे धैर्य बनाए रखें तथा ईश्वर उन्हें इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि दिवंगत आत्मा की स्मृतियां सदैव परिवार के साथ...