अलीगढ़, मार्च 13 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में भाजयुमो नेताओं के दो गुटों में लंबे समय से चली आ रही टशनबाजी ने गुरुवार रात को बड़ा रूप ले लिया। इसमें पहले एक गुट ने दूसरे गुट के युवक को पीट दिया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। मारपीट के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें तीन लोगों को गोली लग गई। इसमें एक हिस्ट्रीशीटर शामिल है। घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि एक पक्ष ने पथराव भी किया। फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। एसएसपी नीरज जादौन समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन, देररात तक दोनों पक्षों में किसी ने कुछ नहीं बताया। मामले में पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार यह विवाद बन्नादेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.