भाजयुमो नेताओं के गुटों में फायरिंग में एक आरोपी को हाईकोर्ट से मिली जमानत
अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम कांड में जेल भेजे गए आरोपियों में शामिल यश गुप्ता की हाईकोर्ट से जमानत मंजूर हो गई। घटना के बाद रात में ही पुलिस ने यश को गिरफ्तार किया था। सत्र न्यायालय से उसकी जमानत रद्द हो चुकी थी। इस प्रकरण में ये पहली जमानत है। शुक्रवार को आरोपी की रिहाई हो सकती है। 12 मार्च की रात को बन्नादेवी क्षेत्र के सराय हकीम निवासी भाजयुमो के महानगर मंत्री हर्षद हिंदू व आगरा रोड निवासी महानगर मंत्री शशांक पंडित के गुटों के बीच विवाद हुआ था। पथराव के बाद जमकर फायरिंग हुई। इसमें तीन लोगों को गोली लगी थी। मामले में पुलिस की ओर से बन्नादेवी थाने में हर्षद हिंदू, शशांक पंडित समेत 12 नामजद व 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। रात में ही दबिश देकर पुलिस ने हर्षद हिंदू के साथ घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.