पिथौरागढ़, जनवरी 4 -- नगर के रोहित ओझा को भाजयुमो में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। संगठन को मजबूत करने, युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर रोहित को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर स्तर से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्व व भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित ने जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा युवाओं को संगठन से जोड़कर प्रदेश और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.