मुजफ्फरपुर, जून 26 -- साहेबगंज। भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह को मुजफ्फरपुर पश्चिमी के जिला उपाध्यक्ष मृणाल सिंह पालीवार ने सम्मानित किया। साहेबगंज के युवा भाजपा नेता मृणाल सिंह पालीवार ने कहा कि जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, वीरेंद्र सम्राट, आयुष भूषण, आशु सोनी, रत्नेश पांडेय आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष को किया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...