चंदौली, फरवरी 19 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के टाण्डा गांव सभा के नाथुपुर में अमितेन्द्र सिंह उर्फ लकी ने बलुआ थाने में तीन लोगों के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने भाजयुमो के एक पदाधिकारी पर जान से मारने का आरोप लगाया है। नाथूपुर के रहने वाले अमितेन्द्र सिंह उर्फ लकी ने बलुआ थाने में तहरीर दिया है कि वह गुरुवार की दोपहर में बगीचे में टहल रहे थे। वहां पर कुछ लड़के पेड़ को काट रहे थे। उनको डांटने पर भाजयुमो पदाधिकारी के परिजनों ने बुरी तरह से उन्हें पीट दिया। गले मे गमछा डालकर जमीन पर पटकने से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। धमकी दिया कि दोबारा दिखे तो जान मार देंगे। पीड़ित ने बलुआ थाने में जानमाल की रक्षा की गुहार लगायी है। वही दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस संदर्भ में मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.