भाजयुमो के जिला मंत्री पर दबंग ने भाले से किया हमला
बरेली, जुलाई 30 -- मीरगंज, संवाददाता। सिल्लापुर में भाजपा की बैठक में पहुंचकर दबंग ने भाजयुमो जिला मंत्री को गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। मंडल अध्यक्ष ने आरोपी को समझा कर घर भेज दिया। शाम को घर से निकले जिला मंत्री पर आरोपी ने भाले से हमला किया, मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।सिल्लापुर के प्रधान यशवंत सिंह भाजयुमो के जिला मंत्री हैं। बुधवार शाम पांच बजे गांव में भाजपा का कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष अजयवीर सिंह की अध्यक्षता में चल रहा था। आरोप है कि गांव के अरविंद ने कार्यक्रम में जिला मंत्री को गालियां दीं। पीटने और जान से मारने की धमकी दी। मंडल अध्यक्ष ने अरविंद को समझाकर घर भेज दिया। जिला मंत्री शाम 7:00 बजे खाना खाने के बाद टहलने को घर से निकले। उनका आरोप है कि अरविंद ने रास्ते में उनको रोककर गाली-गलौज कर ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.