भाजयुमो की बैठक में संगठन को और सक्रिय करने पर जोर
रुद्रपुर, जून 2 -- सितारगंज। भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए यूथ को जुटने का आह्वान किया। मंगलवार को मण्डी सभागार में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत, युवामोर्चा जिला प्रभारी रोहित ओझा एवं सहप्रभारी अक्षय साह ने चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर निर्णय लिये गये। जिला प्रभारी रोहित ओझा ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। युवाओं के उत्साह, ऊर्जा और समर्पण के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। यहां भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश सनवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंकित गोयल, रचित सिंह, प्रमोद गड़कोटी, देवेश कुमार, सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.