भाजयुमो का मशाल जुलूस आज, रांची में घेराव कल
जमशेदपुर, जुलाई 21 -- जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से जेपीएससी में लगातार हो रहे पेपर लीक और कथित धांधली के खिलाफ दो दिनों का आंदोलन आज शाम से शुरू होगा। इसके तहत आज शाम साढ़े पांच बजे मशाल जुलूस निकाला जाएगा। मशाल जुलूस भाजपा के जिला कार्यालय साकची से निकलेगा। इसका नेतृत्व भाजयुमो के महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा करेंगे। बुधवार की सुबह सात बजे साकची में बोधि मंदिर के पास स्थित मैदान में सभी कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण होगा जहां से सभी रांची रवाना होंगे। रांची में 10 बजे सभी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में एकत्रित होंगे और वहां से झारखंड लोक सेवा आयोग कार्यालय का घेराव करने के लिए रवाना होंगे। यह भी पढ़ें- भाजयुमो ने बनाई रणनीति, 21 को मशाल जुलूस, 22 को घेराव भाजयुमो के पूर्व महानगर अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.