वाराणसी, सितम्बर 6 -- वाराणसी, हिटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से काशी से गुजरात के वडनगर तक विशाल 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ 17 सितंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में 10 नदियों के जल से जलाभिषेक के बाद होगा। करीब 20 दिन चलने वाली इस यात्रा का समापन 7 अक्तूबर को प्रधानमंत्री के जन्मस्थान वडनगर में होगा। यात्रा को लेकर शनिवार को सर्किट हाउस में भाजयुमो की प्रदेश कार्यशाला आयोजित हुई। यह भी पढ़ें- Banka News: सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला, 17 सितंबर से शुरू होगा अभियानयात्रा की तैयारी कार्यक्रम के राष्ट्रीय संयोजक एवं सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को पार्टी ने 'सेवा संकल्प अभियान' के रूप में मनाने का निर्णय ...