बस्ती, अप्रैल 28 -- नगर बाजार। लोकसभा में नारी वंदन अधिनियम लागू नहीं होने के विरोध में सोमवार को नगर बाजार में भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में महिला जनाक्रोश रैली निकाली गई। नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम राना के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने कड़ी धूप के बावजूद मुख्य बाजार में पैदल मार्च किया। रैली के दौरान महिलाओं ने 'महिलाओं का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान' और 'भारत माता की जय' जैसे गगनभेदी नारे लगाए। हाथों में अपने अधिकारों से जुड़ी तख्तियां लिए महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पैदल मार्च अमर शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह प्रतिमा स्थल तिराहे पर पहुंचा, जहां महिलाओं ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया। यह भी पढ़ें- मिश्रिख के ब्लाक कार्यालय के पास हुआ प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.