भाजपा MLA राजू सिंह की जाएगी विधायकी, महिला डॉक्टर की गैर इरादतन हत्या में 4 साल की सजा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 4 -- बिहार के साहेबगंज (मुजफ्फरपुर) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 4 साल की सजा सुनाई है। अब उनकी विधायकी चली जाएगी। साल 2018 में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर अर्चना गुप्ता की जान चली गई थी। उसी मामले में पिछले महीने भाजपा विधायक राजू सिंह को दोषी करार दिया गया था। अदालत ने शनिवार को सजा पर फैसला सुनाया। साथ ही दोषी विधायक को 25 लाख रुपये की मुआवजा राशि पीड़ित परिवार को देने का आदेश भी दिया गया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट स्थित स्पेशल जज विशाल गोगने ने शुक्रवार को सजा के बिंदु पर सुनवाई पूरी कर ली थी। भाजपा विधायक राजू सिंह की ओर से अच्छे आचरण का हवाला देते हुए रिहाई देने या सजा में नरमी बरतने की गुहार लगाई गई थी। कोर्ट से कहा गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.