रांची, अप्रैल 5 -- रांची। भाजपा अपने 47 वें स्थापना दिवस को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाएगी। स्थापना दिवस कार्यक्रम के संयोजक सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 6 अप्रैल को पार्टी के लाखों कार्यकर्ता, समर्थक अपने-अपने घरों में पार्टी का ध्वज लगाएंगे। प्रदेश एवं जिला मुख्यालयों में पार्टी की विचारधारा, इतिहास, विकास, पिछले लगभग 12 वर्षों से मोदी सरकार द्वारा पार्टी की नीतियों, विचारों के अनुरूप जनसेवा में किए गए कार्य, विभिन्न भाजपा शासित प्रदेशों में सरकारों के द्वारा किए गए लोक कल्याणकारी कार्यों, उपलब्धियों की चर्चा होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित प्रदेश पदाधिकारी गण, प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। आत्मनिर्भर भारत क...