लखनऊ, जून 9 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना किसी का नाम लिए हुए तंज करते हुए कहा है कि अभी हाफ हुए हैं, विधानसभा में टिकट नहीं मिलेगा तो साफ हो जाएंगे। जब सारे 'घटिया एक्सप्रेस-वे' बन गए और भ्रष्टाचार का आपसी लेनदेन का टारगेट पूरा हो गया तब हटाया तो क्या हटाया? उन्होंने भाजपा 225 सीटों पर उम्मीदवार बदलने जा रही है। यह भी पढ़ें- अब हटाया तो क्या हटाया? कैबिनेट मंत्री नंदी से यूपीडा लेने पर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर निशानाभाजपा के प्रत्याशियों में बदलाव उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर लिखते हुए कहा कि सुना है इलाहाबाद की सारी सीटों पर भाजपा अपने प्रत्याशी बदलने जा रही है क्योंकि भाजपा को लगता है कि ये सारे विधायक और प्रत्याशी केवल खाने-कमाने में लगे रहे और लोकसभा सीट हाथ से निकल गई।उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट...