प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 17 -- भारतीय जनता पार्टी 22 जुलाई को जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित करेगी। इसे लेकर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तैयारी की बैठक हुई। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर वाराणसी एवं जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल रहे। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 22 जुलाई को सातों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित होंगे। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा, जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए पदाधिकारियों से समन्वय के साथ दायित्व निभाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यह भी पढ़ें- बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को लेकर भाजपा ने कसी कमर, जिला प्रभारी ने बना...