पटना, मार्च 24 -- बिहार भाजपा 14 अप्रैल को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाएगी। प्रदेश कार्यालय में एक भव्य समारोह होगा। जिला से लेकर बूथों तक जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। इसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री और एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लखेंद्र पासवान, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष अनामिका पासवान भी उपस्थित थीं। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई। यह भी निर्णय लिया गया कि आंबेडकर जयंती पर एक सप्ताह तक कार्यक्रम होंगे। इसके तहत रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बौद्धिक प्रतियोगिताएं, शोभायात्रा और समाज सेवा के कार्य आयोजित होंगे। 14 अप्रैल को सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.