भाजपा 11 को महात्मा फूले की जयंती मनाएगी
पटना, अप्रैल 5 -- महान समाज सुधारक एवं सत्यशोधक समाज के संस्थापक महात्मा ज्योतिबा राव फूले की 199वीं जयंती भाजपा 11 अप्रैल को बिहार के सभी संगठनात्मक 52 जिलों मे मनाएगी। इसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने समारोह का संयोजक पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार को बनाया है। कार्यक्रम के जरिये पार्टी महात्मा फूले के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएगी। साथ ही कार्यक्रम को लेकर सभी जिलों मे भी कार्यक्रम संयोजक भी बनाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.