भाजपा 'जन-तंत्र' को 'धन-तंत्र' मानकर सिर्फ दोहन और दमन में विश्वास: अखिलेश यादव
लखनऊ, अगस्त 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को बयान जारी किया है कि भाजपा के शब्दकोश में जवाबदेही शब्द ही नहीं है। भाजपा 'जन-तंत्र' को 'धन-तंत्र' मानकर सिर्फ दोहन और दमन में विश्वास करती है। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक सड़क बनने को लेकर जब सालों से कोई सुनवाई नहीं हुई तो स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी के कार्यालय पर प्रभावशाली प्रदर्शन कर दिखा दिया कि 'भाजपा का अहंकारी शासन-प्रशासन' यदि जनता तक नहीं पहुंचेगा तो जनता उन तक पहुंच जाएगी।
भाजपा की जवाबदेही अखिलेश ने कहा कि भाजपाई ऊपर-से-नीचे का जो 'एकतंत्र बनाना' चाहते हैं, वो अब और नहीं चलेगा। जन-प्रतिनिधि हो या लोक सेवक, अब सबको ये समझना ही होगा कि 'लोकतंत्र' नीचे-से-ऊपर की ओर जाता है। अब हमारा यही समाजवादी मूल्य सबको अपनाना ही होगा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.