मैनपुरी, मई 29 -- बिछवां। अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम सिमरई पहुंचे। जहां उन्होंने जिलाध्यक्ष दीपक शाक्य के भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान वह पत्रकारों से रुबरू हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा पेपर लीक पार्टी है। सरकार को युवकों के रोजगार की कोई चिंता नहीं है। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को यूरिया तक उपलब्ध नहीं कर पा रही है। बिजली के संकट से किसान जूझ रहे हैं। वहीं बेरोजगार नौजवान सड़कों पर घूम रहे हैं। भाजपा पार्टी पेपर लीक पार्टी हो गई है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में उनकी पार्टी प्रत्येक सीट पर चुनाव लड़ेगी और इस बार सरकार बदलेगी। उन्होंने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर अवधेश सिंह शाक्य, बालकराम शाक्य, ...