भाजपा हुरदा मंडल अध्यक्ष का चुनाव कल
सिमडेगा, जून 12 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के हुरदा मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव 14 जून को दोपहर 12 बजे सामुदायिक भवन में आयोजित किया जाएगा। हुरदा मंडल के महामंत्री प्रमोद नाग ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं की मांग पर मंडल अध्यक्ष का चुनाव स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है, जिससे कार्यकर्ताओं को अपने पसंदीदा और योग्य नेता को चुनने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह और खुशी का माहौल है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.