धनबाद, जनवरी 7 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता भाजपा की ओर से नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन पर कांग्रेस नेताओं ने सवाल उठाया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा को पहले से ही हार का अंदेशा हो गया है, इसलिए दलीय आधार पर ईवीएम से चुनाव कराने की मांग कर रही है। कांग्रेस नेता अभिजीत राज ने कहा कि भाजपा नगर निगम चुनाव दलीय आधार पर इसलिए करवाना चाहती है ताकि इस चुनाव में भी वह हिंदू-मुस्लिम कर वोटो का ध्रुवीकरण कर लोगों को बरगलाकर और डराकर उसका वोट ले सके। अभिजीत राज ने कहा कि भाजपा को बैलेट पेपर से चुनाव से डर लगता है और वह ईवीएम से इसलिए चुनाव करवाना चाहती है ताकि ईवीएम से आसानी से वोट चोरी कर सके। झारखंड कांग्रेस प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शन के बाद धनबाद की जनता के मन में कई गंभीर...