मुरादाबाद, जून 5 -- मुरादाबाद। भाजपा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर घर ले जाएगी। जिसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देगी। पार्टी नेताओं ने कहा 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार हो चुकी है। भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के लिए संगठन एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि समाज के प्रबुद्ध वर्ग, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, उद्योगपतियों, अधिवक्ताओं, युवा उद्यमियों और स्टार्टअप इनोवेटर से संवाद स्थापित करेगी। यह भी पढ़े...