नई दिल्ली, अगस्त 8 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस उत्सव सप्ताह केक तहत दिल्ली प्रदेश भाजपा तिरंगा यात्रा समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि रविवार को मालवीय नगर में पंडित मदन मोहन मालवीय की मूर्ति पर माल्यार्पण और पिलंजी गांव से ग्रेटर कैलाश तक तिरंगा यात्रा निकाल कर उत्सव सप्ताह की शुरुआत की जाएगी। 15 अगस्त तक रोज जिला एवं मंडल स्तर तक कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत दिल्ली में शहीद स्मारकों पर स्वच्छता एवं शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। जिला एवं मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय नेता, क्षेत्रीय सांसद, विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी व निगम पार्षद शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- रामप्रताप को पश्चिम, रमेश को काशी का ...