शामली, अप्रैल 1 -- शामली। भाजपा जिला कार्यालय मुंडेट रोड पर जिलाध्यक्ष रामजीलाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गजेन्द्र मावी तथा मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रभारी विकास अग्रवाल उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए गजेंद्र मावी ने कहा कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गौरव के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और देशभर में करोड़ों कार्यकर्ता इसे सेवा भाव के साथ मनाते हैं। पार्टी की विचारधारा, केंद्र सरकार की उपलब्धियां और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से समाज के सभी वर्गों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। जिला प्रभारी डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र पर कार्य कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.