संभल, अप्रैल 6 -- एकता विहार कालोनी स्थित जिला कार्यालय पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ध्वज के समक्ष एकत्र होकर राष्ट्र सेवा, संगठन सुदृढ़ीकरण और विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहित महान विचारकों के चित्रों पर माल्यार्पण से हुई। जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और तब से भाजपा राष्ट्रवाद, सुशासन और विकास की राजनीति को मजबूती देती आ रही है। उन्होंने पार्टी के मूल मंत्र राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और स्वयं अंतिम को प्रेरणास्रोत बताया। मंजू दिलेर ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा है। जिसने देश की राजनीति में पारदर्शिता और जनसेवा की नई परंपरा स्थापित ...