नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वसुंधरा राजे का संबोधन रहा, जिसमें उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को मूल विचारधारा, संगठनात्मक निष्ठा और समर्पण का संदेश दिया। उनके भाषण को मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।'पार्टी मां है, पद अपने आप आएगा' अपने संबोधन में राजे ने कार्यकर्ताओं को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए कहा कि पार्टी को मां के समान मानना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा, "पद क...