उन्नाव, मार्च 31 -- उन्नाव। भाजपा के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यालय में जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा की मौजूदगी में 6 अप्रैल से शुरू होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। मुख्य अतिथि ने नवगठित जिला कार्यकारिणी को बधाई देते हुए बताया कि 6 से 12 अप्रैल तक स्थापना दिवस सप्ताह मनाया जाएगा। 5, 6 और 7 अप्रैल को जिला एवं मंडल कार्यालयों को रंगोली, फूलों और इलेक्ट्रॉनिक स्वदेशी झालरों से सजाया जाएगा। इसके साथ ही 6 और 7 अप्रैल को सभी बूथों पर महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। भाजपा की विचारधारा पर आधारित कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाकर सेल्फी अभियान चलाएंगे और इसे सोशल मीडिया पर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.