सीवान, अप्रैल 8 -- दरौली। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को मण्डल अध्यक्ष आर्यन रे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा और स्वच्छता का संदेश देते हुए चकरी मंदिर परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर परिसर को स्वच्छ बनाया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं, बल्कि यह हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और समाज को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग करें। इस मौके पर कई स्थानीय भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर मंदिर परिसर को साफ-सुथरा बनाते हुए स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया मौके पर गोल्डन राय, अम्बेश चौबे,अमिताभ,सुजीत कुशवाह...