गुड़गांव, अप्रैल 3 -- गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस छह अप्रैल के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज भाजपा गुरुग्राम जिला कार्यालय गुरुकमल में जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकारणी सदस्यों की शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थापना दिवस के 9 जिलों में होने वाले कार्यक्रमों की संयोजक एवं भाजपा की प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही। इस बैठक में छह अप्रैल को होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा स्थापना दिवस का यह दिन प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए गौरव का अवसर है और इसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.