सोनभद्र, अप्रैल 6 -- सोनभद्र, संवाददाता। भाजपा स्थापना वर्षगांठ के अवसर पर रॉबर्ट्सगंज के इमिरती कॉलोनी में अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कमलेश सिंह खांबे के आवास पर काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवियों ने राष्ट्र वंदन करते हुए वीर रस, ओज, हास्य, श्रृंगार एवं गजल-नज्म प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान ने अपनी ओजपूर्ण पंक्तियों देश विरोधी हर ताकत की हस्ती हमें मिटानी है, सुनाकर देशभक्ति का जोश भर दिया। प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने वंदेमातरम पर आधारित रचना प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। वहीं अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित कविताओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.