बागेश्वर, मार्च 27 -- भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंचायत से लेकर देश के स्तर तक लोकतंत्र की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हुई है। उन्होंने बताया कि 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस जिलेभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि 5 से 7 अप्रैल तक सभी पार्टी कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 8 और 9 अप्रैल को सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन होंगे। साथ ही कार्यकर्ता 50 से अधिक गांवों का भ्रमण कर चौपाल लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। परिहार ने बताया कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती भी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण किया जाएगा। वहीं, 20 अप्रैल को "हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान" कार्यक...