लखीसराय, अप्रैल 7 -- लखीसराय एक प्रतिनिधि । भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उद्योग व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रूंगटा की उपस्थिति में भगवान सत्यनारायण की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। मुख्य अतिथि सुरेश रूंगटा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद, सेवा और समर्पण पार्टी की मूल विचारधारा है और इन्हीं मूल्यों के आधार पर संगठन लगातार आगे बढ़ रहा है। जिलाध्यक्ष दीपक कुमार ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि आने वाले समय की चुनौतियों के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.