रामपुर, अप्रैल 13 -- भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को क्षेत्र के ऊंचा गांव और परौता में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया। ऊंचागांव में नवल कुमार पांडेय जबकि परौता में सोहनलाल गुप्ता ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष भटनागर उपस्थित रहे, जिनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मनीष शर्मा, दुष्यंत गुप्ता, राकेश कश्यप, राहुल कुमार पांडेय, पुष्पेंद्र तिवारी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.