भागलपुर, अप्रैल 4 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र की उपस्थिति में शुक्रवार को एनडीए कार्यालय, बिहपुर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में पार्टी की स्थापना दिवस को लेकर विस्तृत तैयारी और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। विधायक ने कहा कि बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में 6 से 12 अप्रैल तक पार्टी का स्थापना दिवस उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। बैठक में नवगछिया भाजपा जिला मंत्री रूपेश रूप, पवन यादव, पिंटू कुमार गुप्ता, सदानंद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.