सुल्तानपुर, मार्च 30 -- सुलतानपुर, संवाददाता। भाजपा के 46 वें स्थापना दिवस को लेकर सोमवार को जिला कार्यालय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 7 से 12 अप्रैल तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने की, जबकि प्रदेश मंत्री मीना चौबे मौजूद रहीं। मीना चौबे ने बताया कि 5, 6 और 7 अप्रैल को जिला व मंडल कार्यालयों को फूल, रंगोली व लाइटिंग से सजाया जाएगा। 6 अप्रैल को जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण, मिष्ठान वितरण और पार्टी की विकास यात्रा पर उद्बोधन होगा। कार्यकर्ता अपने घरों पर भी पार्टी का ध्वज फहराएंगे। उन्होंने बताया कि 6 व 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक व सक्रिय सदस्यों तथा गणमान्य लोगों के साथ स्थापना दिवस मनाया जाएगा। 8 या 9 अप्रैल को जिला स्तर पर सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित होगा। 7 से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.