भाजपा सोशल मीडिया की कार्यकारिणी घोषित
गाजीपुर, मई 13 -- गाजीपुर। भाजपा जिला संयोजक सोशल मीडिया गर्वजीत सिंह ने बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के अनुमोदन से जिला कार्यकारिणी एवं विधान सभा संयोजकों की सूची जारी की। साथ ही चुने गए पदाधिकारियों से भारतीय जनता पार्टी के नितियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला संयोजक गर्वजीत सिंह ने बताया कि जिला सह संयोजक शिवम प्रकाश त्रिपाठी, शिवम मद्धेशिया हैं। जिला कार्यसमिति सदस्य युद्धवीर सिंह, हिमांशु यादव, दिव्यांशु चौबे, अनिल राय, सत्यम राय, विक्रांत मौर्य और अभिनन्दन केशरी हैं। इसके अलावा विधानसभा जखनियां के संयोजक राहुल सिंह, विधानसभा सैदपुर के बेचू बिन्द, गाजीपुर सदर के गोपाल जी वर्मा, जंगीपुर के चंदन सिंह, जहुराबाद के प्रशांत पांडेय, मुहम्मदाबाद के रोहित त्रिपाठी और जहुराबाद विधानसभा से ऋषि मुनि राय को बनाया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.