धनबाद, फरवरी 28 -- चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव में भाजपा को झटका लगा है। भाजपा से बागी होकर लड़ रही सुनीता देवी ने माले समर्थित प्रत्याशी शुक्ला राय को 1059 मतों से हराया। भाजपा समर्थित प्रत्याशी बर्नाली बाउरी 3232 मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं। चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर सुनीता देवी 4557 मत प्राप्त कर विजय घोषित हुईं। वहीं शुक्ला राय को 3498 मत मिले। चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम सप्लाई मो. जियाउल अंसारी ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। मतगणना के दौरान 22,545 मतों की गिनती की गई, जिसमें 20853 मत सही पाए गए एवं 1692 मत अमान्य पाए गए। इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह डीसी आदित्य रंजन, चिरकुंडा नगर परिषद के सामान्य प्रेक्षक सुरेंद्र कुमार, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल दंडाधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.