देहरादून, जून 11 -- देहरादून। भाजपा नेता अमित कपूर ने कहा है कि कैंट क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता से किया जा रहा है। गुरुवार को का कैंट विधानसभा के इंद्रपुरम वार्ड में क्षेत्रीय निवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। क्षेत्रीय निवासियों ने अमित कपूर को क्षेत्र में बड़े नाले के समाधान के लिए अपनी समस्या बताई। अमित कपूर ने कहा कि नाले की सफाई के लिए नगर निगम को प्रस्ताव भेज दिया गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि आये दिन नशा करने वाले असामाजिक तत्व हुड़दंग करते हैं। जिससे आस पास का माहौल खराब रहता है। अमित कपूर ने बताया कि उन्होंने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। वे घर घर जाकर नशे की समस्या से परिवार को बचाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। पुलिस का भी उन्हें सहयोग मिल रहा हैं। इस अवसर पर तेज पाल सैनी, उज्जवल गुप्ता, विजय रावत आदि मौजूद...