भाजपा से इस्तीफा देने वाले ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया आसपा में शामिल
मेरठ, सितम्बर 16 -- भाजपा से इस्तीफा देने वाले मेरठ के ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया ने मंगलवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। चर्चा है कि कपिल मुखिया विधानसभा चुनावों में मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट से दावेदारी पेश कर सकते हैं। गत दिनों ही मेरठ ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया ने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाकर भाजपा से इस्तीफे का ऐलान किया था। अब आधिकारिक तौर पर आजाद समाज पार्टी (आसपा) का दामन थाम लिया है। मंगलवार को नई दिल्ली में आसपा संस्थापक और सांसद चंद्रशेखर आजाद के आवास/कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां चंद्रशेखर आजाद ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से शामिल कराया। इस दौरान कपिल मुखिया के साथ उनके सैकड़ों समर्थक भी मौजूद रहे। कपिल मुखिया ने कहा कि आज के समय में आजाद समाज पार्टी ही देश और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.